20 Apr 2024, 09:19:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठकः शाह बोले- हिंसा के कीचड़ में फिर खिलेगा कमल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2017 12:23PM | Updated Date: Sep 25 2017 5:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर बरसे। उन्होंने राहुल पर वंशवाद की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि 2019 में एक बार फिर हिंसा के कीचड़ में कमल खिलेगा।
 
अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत की गरिमा को नकार रहे हैं।वंशवाद कांग्रेस की नीति रही है और वंशवाद की सोच को जनता नकारती है।कांग्रेस के राज में देश में भारी भ्रष्टाचार था।वहीं बीजेपी के तीन वर्षों की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल में केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार के एक भी आरोप नहीं लगे हैं।
 
अमित शाह यहीं नहीं रूके, उन्होंने आगे कहा, बीजेपी ने भ्रष्टाचार, जातिवाद, आतंकवाद, गंदगी मुक्त भारत निर्माण का संकल्प लिया है।2019 के आम चुनाव में हमारी जीत पहले से भी बड़ी होगी। इस दौरान अमित शाह ने डोकलाम मुद्दे का भी जिक्र किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »