29 Mar 2024, 02:13:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विधानसभा घेरने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2017 6:21PM | Updated Date: Sep 22 2017 6:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान पर चार वर्ष के बोनस सहित किसानों के मुद्दो को लेकर विधानसभा घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हल्काबल प्रयोग कर रोक लिया और बड़ी संख्या में लोगो को हिरासत में ले लिया। किसान कांग्रेस द्वारा आहूत घेराव कार्यक्रम में रायपुर मंडी गेट पर एक सभा हुई जिसमें रमन सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेताओं ने जमकर हमला बोला।

उन्होने सरकार पर किसानों से एक एक दाना धान की खरीद का वादा पूरा नही करने तथा धान पर 300 रूपए क्विंटल बोनस देने का वादा पूरा नही करने का आरोप लगाया।उन्होने कहा कि सरकार को वादे के मुताबिक चार वर्ष का बोनस वितरित करना चाहिए लेकिन चुनावी भय से दो वर्ष का बोनस देकर किसानों के गुस्से को शान्त करने की कोशिश में है जिसमें उसे सफलता नही मिलने वाली है। घेराव के कार्यक्रम में राज्यभर से पहुंचे कांग्रेसियों को राज्य के प्रभारी सांसद पी.एल.पुनिया,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल,कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस.सिंहदेव सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने सम्बोधित किया।

उन्होने सरकार पर किसानों के आक्रोश को पुलिस के बल पर जबरिया दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसान वक्त पर इसका जवाब जरूर देंगे। सभा के बाद कांग्रेसियों ने विधानसभा की ओर कूच किया।पुलिस ने उन्हे कुछ ही दूर पर बने बेरीकेट्स पर रोक लिया।पुलिस एवं कांग्रेसियों में झूमाझपटी हुई और कुछ कार्यकर्ताओं ने बेरीकेट्स को तोड़ने का प्रयास किया।पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर बड़ी संख्या में कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »