20 Apr 2024, 06:08:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जम्मू-कश्मीर में SSB कैंप पर हमला करने वाले 2 आतंकी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2017 12:22PM | Updated Date: Sep 22 2017 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में बुधवार को सशस्त्र सीमा बल के काफिले पर हुए जानलेवा हमले में शामिल दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। गजनाफर और आरिफ को एसएसबी के काफिले पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हमले में एक जवान शहीद हो गया था जबकि एक अन्य घायल हो गया था। रामबन जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहन लाल ने  बताया कि  बनिहाल में एसएसबी के दल पर हुए हमले में शामिल दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। बनिहाल बेल्ट में विस्तृत खोज अभियान के तहत पुलिस ने हमले के 24 घंटों के भीतर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।  
 
अधिकारी ने कहा,  एक एके राइफल और एस इंसास राइफल सहित दो सर्विस राइफल भी बरामद ककी गई हैं। हमले के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों से दोनों राइफल छीन ली थीं। उन्‍होंने कहा कि गजनाफर और आरिफ को चेनाब घाटी क्षेत्र में आतंक फैलाने के लिए संगठन में नियुक्त किया गया था। अकीब वाहिद के साथ दोनों इस हमले में शामिल थे। वाहिद की तलाश जारी है। इक्कीस वर्षीय गजनाफर अहमद और 22 वर्षीय अकीब वाहिद अनंतनाग के डिग्री कॉलेज में बीएससी के छात्र हैं। जबकि 25 वर्षीय आरिफ एक निजी कंपनी में काम करता था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »