26 Apr 2024, 03:44:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बठिंडा में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी निकला.....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2017 7:43PM | Updated Date: Sep 18 2017 7:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बठिंडा। बठिंडा के तलवंडी साबो के मलकाना गांव में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्ची के पड़ोस में रहता था। उन्होंने कहा कि पीडित के पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि पड़ोस में रहने वाले स्थानीय दुकानदार भीमा सिंह (22) ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने जब देखा कि बाहर लड़की अकेले हैं

तो वह उसे अपने घर ले गया। उन्होंने कहा कि लड़की के माता-पिता को मामले की जानकारी तब हुई जब वह घर पहुंची और उसके शरीर से खून निकल रहा था। लड़की को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बठिंडा के पुलिस उपाधीक्षक (तलवंडी साबो) बारिंदर सिंह ने कहा, हमनें भीमा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।  

   
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »