29 Mar 2024, 14:13:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, चार लोग गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2017 4:05PM | Updated Date: Aug 18 2017 4:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी यूआईटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कैपिटल मॉल में एक मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का खुलासा करते हुए मुख्य सरगना सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्य सरगना को नीमराणा में उसके दूसरे मसाज पार्लर से गिरफ्तार कर लिया है। नीमराणा में औद्योगिक क्षेत्र के श्री कृष्ण टावर के भूमिगत तल पर चल रहे मसाज सेंटर पर पुलिस ने छापा मारते हुए मुख्य संचालिका झारखंड देवगढ जिले के भाजलपुर गांव निवासी शालनी उर्फ गुड्डी शर्मा को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस के अनुसार मसाज केंद्र संचालिका नीमराना में कई माह से इस केंद्र को चला रही है और भिवाड़ी में पकड़े गए सेक्स रैकेट की मुख्य सरगना बताई गई है। उल्लेखनीय है कि कल भिवाड़ी पुलिस ने कैपिटल मॉल में छापा मारकर मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने इस मामले में तीन युवतियों  एवं एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि यह लड़कियां मेरठ ,फरीदाबाद और राजस्थान से आई हैं जो मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार में लिप्त हो गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »