25 Apr 2024, 18:06:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नीतीश ने बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता- जदयू के 21 नेता पार्टी से निलंबित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 15 2017 11:09AM | Updated Date: Aug 15 2017 11:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार जनता दल यूनाइटेड में शरद यादव को लेकर जारी खींचतान के बीच पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने पूर्व मंत्री रमई राम, सीतामढ़ी से पूर्व सांसद अर्जुन राय, वैशाली से पूर्व विधायक राजकिशोर सिन्हा सहित 21 नेताओं को तत्काल प्रभाव से दल की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। इन सभी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप है।
 
पूर्व मंत्री रमई राम और पूर्व सांसद अर्जुन राय शरद यादव की जनसभाओं में उनके साथ थे और पार्टी के खिलाफ जाकर बयान दिया था। इससे पहले जदयू ने नोटिस जारी कर कहा था कि जो भी पार्टी के नेता या कार्यकर्ता शरद यादव के साथ जाएंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
 
इन पर भी गिरी थी गाज
इससे पहले पार्टी ने महासचिव अरुण श्रीवास्तव पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया था। इसके बाद विपक्ष की मीटिंग में शामिल होने के बाद पार्टी सांसद अली अनवर को निलंबित कर दिया था। शरद यादव को भी राज्यसभा से नेता पद से हटा दिया था और आज बड़े पैमाने पर निलंबन की कार्रवाई की है।

इनकी सदस्यता की समाप्त
- रमई राम, पूर्व मंत्री
- अर्जुन राय, पूर्व सांसद, सीतामढ़ी
- राजकिशोर सिन्हा, पूर्व विधायक, वैशाली
- विजय वर्मा, पूर्व सचिव, मधेपुरा
- धनिकलाल मुखिया, जिलाध्यक्ष सहरसा
- सियाराम यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष, मधेपुरा (राज्य परिषद सदस्य)
- विंदेश्वरी सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, जद(यू) श्रमिक प्रकोष्ठ
- इसराईल मंसूरी, राज्य परिषद सदस्य, मुजफ्फरपुर
- मिथलेश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष, तकनीकी प्रकोष्ठ
- निरंजन राय, राज्य परिषद सदस्य, गायघाट, मुजफ्फरपुर
- देवकांत राय, दरभंगा
- टिंकू कसेरा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ, जिला अध्यक्ष मधुबनी
- जयकुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष, सोनबरसा
- धीरेंद्र यादव, प्रखंड अध्यक्ष, कहरा
 - उदयचंद्र साहा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ
- वीरेंद्र आजाद, प्रखंड अध्यक्ष, बिहारीगंज
- सुरेश यादव, प्रखंड अध्यक्ष, सतर कटैया
- विजेंद्र यादव, प्रखंड अध्यक्ष, सौर बाजार
- रमण सिंह, किसान प्रकोष्ठ, मधेपुरा
-  कमल दास, अध्यक्ष मधेपुरा नगर परिषद
- देवेंद्र साह, जिला परिषद उपाध्यक्ष, सीतामढ़ी
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »