24 Apr 2024, 00:43:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ढोंगी 'योगी' के अशुभ कदम पड़ने के बाद हुआ हादसा: अलका लांबा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2017 2:50PM | Updated Date: Aug 12 2017 2:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पांच दिनों में 60 बच्चों की मौतों के मामले से पूरा देश सहमा हुआ है। इस घटना के बाद प्रदेश की योगी सरकार पर कई विपक्षी पार्टियों ने हमला बोला है। कांग्रेस ने तो सीएम योगी आदित्‍यानाथ का इस्‍तीफा तक मांग लिया है। वहीं दिल्ली के चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक अलका लांबा ने भी मुख्यमंत्री योगी पर निशाना साधा है। 
 
लांबा ने ट्वीट कर अप्रत्यक्ष रूप से सूबे के सीएम को इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया। ट्वीट में उन्होंने कहा है कि हॉस्पिटल में बच्चों के मौत की वजह योगी हैं। उन्हीं के कदम हॉस्पिटल में पड़ने बच्चों से जान गई है। हालांकि ट्वीट में उन्होंने कहीं भी मुख्यमंत्री का नाम नहीं लिया। लेकिन सीएम का एक ट्वीट रिट्वीट किया है। वहीं विधायक अलका लांबा ने ट्वीट कर लिखा, ये सब अस्पताल में ढोंगी के अशुभ कदम पड़ने के बाद ही हुआ। गाय के मूत्र से हॉस्पिटल को धोने के बाद वन्देमातरम् होना चाहिए था।
 
दूसरी तरफ उन्होंने मुख्यमंत्री के जिस ट्वीट को रिट्वीट किया है उसमें योगी ने ट्वीट कर बताया - आज गोरखपुर प्रवास के दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा जेई/एईएस वार्ड का गहन निरीक्षण किया। ट्वीट के साथ दो तस्वीरें भी शेयर की गई हैं। जिसमें योगी मरीजों से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।
 
वहीं अलका लांबा के ट्वीट पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई यूजर्स ने भाजपा पर निशाना साधा है। एक यूजर्स ने लिखा कि करोड़ों के विधायक खरीदे जाते हैं लेकिन बच्चों के लिए ऑक्सीजन खरीदने के लिए पैसे नहीं है। एक यूजर लिखते हैं - ढोंगी राष्ट्रवाद का ढोंग करते फिरते हैं। और अपने राज्यों के बच्चों को ऑक्सीजन ना होने की वजह से मरवा देते हैं।’ एक यूजर लिखते हैं, एमएलसी और एमएलए खरीने के व्यस्त सरकार बच्चों के लिए ऑक्सीजन खरीदना भूल गई। ढोंगी राष्ट्रवाद का झूठा ढोंग करते फिरते है, और अपने राज्यों के बच्चों को ऑक्सीजन न होने की वजह से मरवा देते है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »