20 Apr 2024, 09:42:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुजरात में बाढ़ प्रभवित इलाके में नदी से 16 शव मिले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2017 3:53PM | Updated Date: Jul 26 2017 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पालनपुर। गुजरात के गंभीर रूप से बाढ़ग्रस्‍त बनासकांठा जिले में आज एक नदी से एक ही स्‍थान पर कम से कम 16 शव मिलने से सनसनी मच गई। पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 90 किमी दूर थरा थाना क्षेत्र के रूणी खारिया गांव के निकट बनास नदी से ये 16 शव राहत और बचाव एजेंसियों ने निकाले। और शव की तलाश की जा रही है। आज नदी का जलस्तर नीचे आने पर ये शव मिले हैं।

उधर अपुष्ट सूत्रों ने शव की संख्या 17 बतार्इ्र जिसमें सात महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। उनका कहना है कि ये सभी गांव के ही उन 20 लोगों में शामिल हैं जो पिछले तीन दिनों की भारी वर्षा के दौरान आयी बाढ में लापता हो गए थे। 

जबरदस्त वर्षा और पडोसी राजस्थान से पानी के जबरदस्त बहाव के कारण जिले के कई हिस्से पूरी तरह जलमग्न हो गए थे। व्यापक पैमाने पर राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है। इस दौरान बडे पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ है। सैकडो पशुओं की भी मृत्यु हुई है। आधिकारिक आंकडो के अनुसार अकेले बनासकांठा में ही 19 लोगों की मौत हुई है। कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी बाढ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »