29 Mar 2024, 19:35:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तीसरी सवारी आज - शिव तांडव स्वरूप में दर्शन देंगे महाकाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2017 10:51AM | Updated Date: Jul 24 2017 10:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। बारह ज्योतिर्लिंगो में से एक दक्षिणमुखी भगवान  महाकालेश्वर की श्रावण मास की तीसरी सवारी सोमवार को निकलेगी। शाम चार बजे बाबा महाकाल शिव तांडव स्वरूप में गरूड़ पर सवार होकर अपने भक्तों को दर्शन देंगे। पालकी में भगवान चंद्रमौलेश्वर और हाथी पर मनमहेश विराजित रहेंगे। 
 
सवारी निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में पूजन-अर्चन होगा। इसके बाद परंपरागत मार्ग से होते हुए सवारी शिप्रा तट स्थित रामघाट पहुंचेगी। यहां  भगवान महाकाल का शिप्रा के जल से अभिषेक किया जाएगा। पूजन के बाद सवारी निर्धारित मार्गों से होते हुए वापस  महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »