29 Mar 2024, 18:52:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राज्य के विकास के लिए 'ऐक्शन प्लान फॉर उत्तर प्रदेश'तैयार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2017 9:20PM | Updated Date: Jul 22 2017 9:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए केन्द्र और राज्य सरकार ने मिलकर ऐक्शन प्लान फॉर उत्तर प्रदेश तैयार किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन एवं ''सबका साथ-सबका विकास'' की अवधारणा को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार एवं नीति आयोग ने मिलकर यह ऐक्शन प्लान तैयार किया है।

योजना भवन में एक्शन प्लान के क्रियान्वयन के लिए नीति आयोग के अधिकारियों, विशेषज्ञों एवं परामर्शदाताओं सहित प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रदेश के समन्वित विकास के लिए विभिन्न विभागों के मध्य सामंजस्य पर बल दिया। नीति आयोग द्वारा इस विषय में राज्य को सहयोग किए जाने की पहल का स्वागत किया।

उन्होंने अपने सम्बोधन में डैशबोर्ड बनाए जाने का स्वागत करते हुए सभी क्षेत्रों में प्रोजेक्ट अवधारणा को अपनाये जाने तथा परियोजना प्रबन्धन इकाई बनाये जाने का सुझाव दिया। राज्य के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की गति को  तेज करने के लिए एक्शन प्लान को तेजी एवं पारदर्शिता के साथ लागू कराया जाएगा।  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »