28 Mar 2024, 15:25:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

देहव्यापार में लिप्त दस युवतियों, सात युवक गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2017 2:51PM | Updated Date: Jul 22 2017 2:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान पुलिस ने कोटा में एक स्पा सेंटर पर शुक्रवार रात दो स्थानों पर अचानक छापा मारकर देह व्यापार में लिप्त दस युवतियों एवं सात युवकों को गिरफ्तार किया है। प्रशिक्षु भरतीय पुलिस सेवा की सीमा चौहान ने बताया कि पुलिस को काफी समय से गुमानपुरा में स्थित फैमिली स्पा के नाम पर चल रहे एक सेंटर पर देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी। इस पर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम को एक बोगस ग्राहक भेजकर अनैतिक व्यापार चलने की पुष्टि की और उसके द्वारा संकेत मिलने पर पुलिस ने वहां दबिश दी।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा की गयी इस कार्यवाही में स्पा सेंटर से थाईलैंड और नागालैंड की युवतियां मिली है। उन्होंने बताया कि फेमस सेंटर स्क्वायर मॉल में राजेश माधवानी यह गोरखधंधा चला रहा था। वहीं, उसकी पत्नी संजना जवाहर नगर में स्पा सेंटर की आड़ में देहव्यापार करा रही थी। दोनों जगहों से 10 युवतियां और 7 युवक गिरफ्तार किए गए हैं।  
 
उन्होंने बताया कि स्पा सेंटर से पुलिस ने 5 युवतियों और 4 युवकों को संदिग्ध अवस्था में पाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जवाहर नगर स्थित डिस्ट्रिक सेंटर नी छापा मारा जहां से पुलिस ने 5 लड़कियां पकड़ी हैं, जिसमें स्पा सेंटर की संचालिका संजना माधवानी भी शामिल है।  पुलिस ने यहां से भी थाईलैंड की 2 युवतियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, 2 लड़के पकड़े गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »