24 Apr 2024, 03:48:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली चिड़ियाघर में गूंजा हैपी बर्थडे टू यू....जिसने ली जान उसी का मना जन्‍मदिन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2017 12:18PM | Updated Date: Jul 22 2017 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के चिड़ियाघर में गुरुवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला। जिस सफेद बाघ विजय ने कुछ साल पहले अपने बाड़े में कूदे एक शख्स की जान ले ली थी, वह अब पूरे 10 साल का हो गया है और गुरुवार को उसका जन्मदिन मनाया गया। चिड़ियाघर प्रबंधन ने कई दिनों पहले से इसकी तैयारी शुरू कर दी थी। विजय के जन्मदिन के मौके पर चिड़ियाघर को खास तौर से सजाया गया था और स्कूली बच्चों को भी न्यौता दिया गया है।
 
विजय के बाड़े के बाहर ही सारे कार्यक्रम किए गए और स्कूली बच्चों के साथ-साथ चिड़ियाघर के अधिकारियों ने विजय के लिए जन्मदिन का गीत गाया। इस बाघ के लिए खास केक बनवाया गया था, जिसे उसके बाड़े के बाहर ही काटा गया। अधिकारियों ने केक विजय की तरफ भी बढ़ाया, तो विजय ने खूब चांव ने केक का मजा लिया। 
 
इसके बाद वॉक फोर विजय नाम से मार्च निकाला गया, जिसके तहत स्कूली बच्चों को पूरा जू घुमाया गया और सभी जानवरों के बारे में उन्हें जानकारी दी गई। विजय के जन्मदिन पर उसके कटआउट को बाड़े के बाहर रखा गया, जिसके साथ स्कूली बच्चों ने अपनी तस्वीरें खिंचवाई। सफेद बाघ विजय के जन्मदिन पर चिड़ियाघर प्रबंधन ने ऐलान किया कि अब से दिल्ली जू में हर बड़े जानवर का जन्मदिन इसी तरह मनाया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »