29 Mar 2024, 04:08:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुंबई में मूसलाधार बारिश - कई जगह ट्रैफिक जाम, ट्रेनें भी प्रभावित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2017 12:01PM | Updated Date: Jul 22 2017 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लगातार दो दिन से हो रही बारिश ने मुंबईवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश के कारण मुंबई और उससे सटे कल्याण, भिवंडी, ठाणे, वसई और पालघर इलाके में सड़कों पर पानी भर गया है और बरसाती नदी और नाले उफन रहे है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। 

समंदर में उठेंगी ऊंची लहरे
मौसम विभाग ने इसके साथ ही अगले दो दिन समुद्र में ज्वार आने की जताई है यानि समंदर में ऊंची लहरे उठेंगी। जाहिर है इस दौरान शहर के नालों का पानी समंदर में जाने के बजाय वापस आ सकता है। अगर ऐसा होता है तो महानगर और उसके आसपास के इलाकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 
 
जगह-जगह लगा ट्रैफिक जाम
बारिश के कारण मुंबई के कई इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है। जगह-जगह ट्रैफिक जाम भी लगा हुआ है। शुक्रवार से हो रही बारिश के कारण वेस्टर्न एक्सप्रेसवे हाईवे पर बोरिवली और मलाड के बीच भारी ट्रैफिक जाम लगा रहा। 
 
एनडीआरएफ और नेवी रहे अलर्ट
इस बीच मुंबई के सटे भिवंडी में नदी में बाढ़ के कारण ग्रामीण इलाकों का संपर्क भी कट गया है। सरकार ने एनडीआरएफ और नेवी को अलर्ट रहने को कहा है। 
 
ट्रेनें भी प्रभावित 
बारिश के कारण पालघर वसई से लगे अहमदाबाद मुंबई हाइवे पर भी ट्रैफिक काफी धीमा है। साथ ही अहमदाबाद जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें धीमी और देर से चल रही हैं। इस रूट पर वलसाड और बड़ौदा में भी भारी बारिश के कारण पटरियों पर पानी आ गया है। 
 
सबसे ज्यादा मुश्किल कोकण रेलवे पर हो रही है जहां अभी से कई जगहों पर रेलवे रूट पर चट्टान खिसकने और पानी भरने के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। रत्नागिरी, सिधुदुर्ग और कणकवली इलाकों में पहाड़ी नाले और नदियां उफान पर हैं। कई बांध ओवरफ्लो हो रहे हैं। जाहिर है इस बारिश में संभलकर रहना होगा। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »