25 Apr 2024, 11:37:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पेट्रोल पंप व्‍यवसायी के चालक और कर्मी समेत चार गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2017 4:26PM | Updated Date: Jul 21 2017 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हजारीबाग। शहर के जैन पेट्रोल पंप व्‍यवसायी प्रताप जैन और उनके बेटे परवल जैन से दिनदहाड़े 7.50 लाख रूपए की लूट मामले को हजारीबाग पुलिस ने घटना के चौथे दिन गुरूवार को खुलासा कर दिया। इस कांड में शामिल चार अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने में पंप का एक कर्मी व वाहन चालक भी था। चारों से हथियार और लूट के तीन लाख 80 हजार रूपए समेत कारतूस व एक देशी कट्ठा बरामद किया गया है। आरोपियों में सरदार रोड़ निवासी कर्मी इबरार और चालक इमरान ने लूट की साजिश रची थी। 
 
इसके लिए दोनों ने अपने दो दोस्तों को लगाया था। जबकि लूट के बाद घटना का मास्टर माइंड इबरार ने कुछ रूपए अपने पास रख कर बाकी रूपए का बैग रांची के कांटा टोली में रहने वाले अपने मामा को दे दिया है। एसपी अनूप बिरथरे ने कहा कि सभी अपराधी को आज जेल भेजा जा रहा है। कर्मी व्यवसायी से लूट का पहले भी प्रयास कर चुका है। इसके लिए उसने उनकी ओडी वाहन का डुप्लीकेट चाभी भी बना ली थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »