24 Apr 2024, 13:36:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हमीरपुर में छत से फेंक कर अधिवक्ता की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2017 9:32PM | Updated Date: Jun 23 2017 9:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर  शहर कोतवाली क्षेत्र में  एक अधिवक्ता की छत से फेंक कर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों ने  यहां बताया कि सजेती क्षेत्र के बरीमहताईन गांव निवासी रमेश कुमार(40) यहां किराये के मकान में रहता था। रमेश का रिश्तेदार कमलेश  गुरूवार रात उसके यहां ठहरा था। दोनों रात को छत पर सोये थे।
 
सुबह रमेश वर्मा का शव  नीचे पडा मिला। आनन फानन पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पत्नी सीता  ने पुलिस को बताया कि उसके पति की छत से फेंक कर हत्या की गई है। उसने कमलेश, राजकुमार, रामस्वरूप और उसकी पत्नी अंजनी पाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »