29 Mar 2024, 18:47:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बीफ मामला: राहुल ने की निंदा, 4 कार्यकर्ताओं को निकाला बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2017 2:13PM | Updated Date: May 29 2017 2:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्नूर। केरल में बीफ पार्टी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस ने सरेआम गोवंश को काटने वाले अपने चार कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। यह कार्रवाई राहुल गांधी द्वारा घटना की निंदा किए जाने के एक दिन बाद हुई। 
 
ऐसे लोगों की कांग्रेस में कोई जगह नहीं
कार्यकर्ताओं के निकाले जाने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ऐसी हरकत कारनमे वालों की कांग्रेस में कोई जगह नहीं है। केरल में आज कांग्रेस नीत यूडीएफ ने प्रतिबंध के खिलाफ पूरे राज्य में 'काला दिवस’ मनाने का फैसला किया है। 
 
केस दर्ज 
इस बीच पुलिस ने युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता रिजिल मुकुलटी और उसके सहयोगियों के खिलाफ शनिवार को कन्नूर में खुलेआम गोवंश काटने को लेकर मामला दर्ज किया। केंद्र के प्रतिबंध के खिलाफ कांग्रेस और वामपंथी दलों की ओर से राज्य में आयोजित ‘बीफ फेस्‍ट’ के दौरान इस कृत्य को अंजाम दिया गया था। 
 
कन्नूर में क्या हुआ था?
कन्नूर में कांग्रेस की युवा इकाई के कुछ कार्यकर्ताओं ने पशुओं की बिक्री पर केंद्र के रोक लगाए जाने के फैसले के विरोध में सार्वजनिक रूप से एक गोवंश का वध किया था। केरल बीजेपी के अध्यक्ष के राजशेखरन ने इस घटना का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया और कहा कि ये 'क्रूरता का चरम' है। इसके बाद पूरे मामले पर विवाद शुरू हो गया। 
 
राहुल गांधी ने क्या कहा
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस घटना की निंदा की है। रविवार को ट्वीट कर राहुल गांधी ने लिखा, केरल में जो हुआ वो क्रूर है और मुझे या मेरी पार्टी ऐसे किसी भी चीज़ को बर्दाश्त नहीं करेगी। मैं कड़े शब्दों में इस घटना की आलोचना करता हूं। 
 
केंद्र से नाराज केरल के सीएम
बैन लगाए जाने से नाराज केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने कहा, हम क्‍या खाएं क्या नहीं ये दिल्ली या नागपुर से जानने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार अपने राज्य की जनता को उनकी पसंद का हर खाना और सुविधाएं देगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »