20 Apr 2024, 09:42:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, दो व्यक्ति गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2017 9:31PM | Updated Date: May 14 2017 9:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने रोहतक जिले में शनिवार को एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या किए जाने के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। सोनीपत जिला उपायुक्त ने यहां बताया कि इस मामले में पीड़ित परिवार ने जिन लोगों पर शक जाहिर किया है उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पीड़ित परिवार को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी। पीड़ित परिवार के साथ सहानुभूति जताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जिले के कालुपुर गांव में पीड़िता के निकट संबंधी को 10.50 लाख रुपए की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। इस दु:ख की घड़ी में प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन शोकाकुल परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »