29 Mar 2024, 14:21:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जनविरोधी कर्मचारियों को सेवा से निकाला जा सकता है - शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2017 3:22AM | Updated Date: Apr 26 2017 3:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकारी कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनविरोधी कर्मचारियों को सेवा से निकालने की सख्त कार्रवाई भी की जा सकती है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार चौहान ने यहां मंत्रालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कलेक्टरों के साथ 'ग्रामोदय से भारत उदय' अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों के कल्याण में हमेशा आगे बढकर उनका साथ दिया है।

जन-कल्याण के काम में अवरोध पैदा करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकहित के मुददों पर हठधर्मिता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कर्मचारी कल्याण समिति की बैठक प्रत्येक तीन महीने में एक बार आयोजित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी जिलों के प्रभारी मंत्री ग्रामोदय अभियान में गांवों में जायेंगे और प्रगति की समीक्षा करेंगे।

उन्होंने कलेक्टरों से कहा कि अभियान में अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को पुरस्कृत किया जाएगा और उनकी गोपनीय चरित्रावली में भी उल्लेख किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कृषि महोत्सव अब 2 जून के बजाय 21 जून तक चलेगा। चौहान ने प्रदेश में चल रहे ग्रामोदय से भारत उदय के संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर रोजगार सहायकों का मासिक वेतन सात हजार से बढ़ाकर नौ हजार रुपए करने की घोषणा की। वीडियो कांफ्रेंसिंग में सभी मंत्रीगण, मुख्य सचिव बी पी सिंह और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »