25 Apr 2024, 03:05:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

योगी के मंत्री ने दिव्यांग को किया जलील- क्‍या ये लूला-लंगड़ा साफ-सफाई कर पाएगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2017 10:25AM | Updated Date: Apr 20 2017 10:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। योगी सरकार के एक मंत्री ने एक दिव्यांग को सरेआम बेज्जत किया है। दरअसल, बुधवार को खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी दफ्तर के निरीक्षण करने पहुंचे थे। वहां उन्होंने मुख्य गेट को बंद करवा दिया और साफ-सफाई का जायजा लेने लगे। दफ्तर में साफ-सफाई न मिलने पर उन्हें गुस्सा आ गया। तभी उन्होंने पास में मौजूद दिव्यांग सफाई कर्मचारी से पूछा ‘तुम कौन हो?’ दिव्यांग ने जवाब दिया कि वो वहां सफाई कर्मचारी है।
 
इसके बाद मंत्री ने सफाई कर्मचारी की तरफ इशारा करते हुए कह रहे हैं कि ये ‘लूले लंगड़ों’ को संविदा पर रख रखा है, ये क्या सफाई कर पायेगा। तभी ऐसा हाल है यहां की सफाई का। इस दौरान दफ्तर के कई और लोग भी वहां मौजूद थे। सफाई कर्मचारी से जब उसकी तनख्वाह पूछी जाती है तो वो 4 हजार रुपए बताता है। आपको बता दें कि योगी सरकार ने दिव्यांगों के सम्मान में विभाग नाम बदलकर दिव्यांगजन जनसशक्तिकरण विभाग कर दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »