16 Apr 2024, 20:43:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाड़े की भीड़ लेकर कांग्रेस ज्वाइन करने पहुंचे ये नेताजी, खुली पोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2017 11:34AM | Updated Date: Apr 17 2017 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कांग्रेस पार्टी ने शिवसेना के उप-राज्यप्रमुख रहे कुंवर गौरव उपाध्याय की सदस्यता तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी। इसके पीछे जो वजह थी वह बेहद मजेदार है। कुंवर गौरव जब रविवार को कांग्रेस की सदस्यता लेने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे तो उनके साथ समर्थकों का एक हुजूम भी था। गौरव के पार्टी ज्वाइन करने के कुछ समय बाद ही अचानक से यही समर्थक उनके व कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसकी शिकायतें मिलने पर राज बब्बर ने उनकी सदस्यता निरस्त कर दी। 
 
हैरान रह गए सभी लोग 
इस अचानक हुई विरोधी नारेबाजी से दफ्तर में सभी लोग अचकचा गए तब पता चला कि ये समर्थक दिहाड़ी मजदूर थे जो भाड़े पर लाए गए थे। जब इस बात का पता चला तो कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से गौरव की सदस्यता निरस्त कर दी। एक तरफ मजदूर हंगामा कर रहे थे तो दूसरी तरह कांग्रेस की मीटिंग में विस हार की समीक्षा बैठक चल रही थी।
 
400 रू. में तय किया सौदा 
गौरव पर मजदूरों ने आरोप लगाया कि गौरव ने समर्थकों की भीड़ दिखाने के लिए एक ठेकेदार के जरिए उनसे 400-400 रुपए का सौदा तय किया था, लेकिन पैसा देने से मुकर गए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »