20 Apr 2024, 14:00:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

CM आदित्‍यनाथ के सामने किसान ने की आत्मदाह की कोशिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2017 11:07AM | Updated Date: Mar 26 2017 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोरखपुर। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के गोरखपुर दौरे का आज दूसरा दिन है। दिन की शुरुआत उन्होंने गायों को चारा खिलाने के साथ की। आज ही गोरखनाथ मठ में भव्य जश्न का आयोजन किया गया है जिसमें गृहमंत्री राजनाथ मुख्य अतिथि होंगे। 

इस बीच गोरखनाथ मंदिर के बाहर एक शख्स ने आत्मदाह करने की कोशिश की। हालांकि लोगों ने उसे आत्मदाह करने से रोका। वह कर्ज माफी की मांग कर रहा था, जो कि उसने इलाज के लिए लिया है।
 
रविवार सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोशाला में गायों के साथ भी समय बिताया। सीएम ने कहा कि गाय सुरक्षा हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र दोनों इसे प्रोत्साहित करने के लिए कई कदम उठाएंगे। ग्रामीण अर्थव्यवस्था गायों के आसपास केंद्रित है।
 
आज भी सीएम योगी आदित्यनाथ का व्यस्त कार्यक्रम है। सुबह 11 बजे से उनका कार्यक्रम शुरू होगा, जो कि लगातार चलता रहेगा। आज ही दो दिन का गोरखपुर दौरा खत्म कर योगी शाम को वापस लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »