19 Apr 2024, 14:26:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शोपियां में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, 3 जवान शहीद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2017 10:56AM | Updated Date: Feb 23 2017 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने सेना पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए जबकि एक महिला की मौत हो गई। क्रॉस फायरिंग के दौरान सेना के सात जवान गोलियां लगने से घायल हो गए। यह हमला गुरुवार रात को हुआ। सेना का गश्ती दल शोपियां के कुंगू में सर्च ऑपरेशन के बाद लौट रहा था। लौटते वक्त रात करीब दो बजे मुलू चित्रागम में आतंकियों ने उन पर हमला बोल दिया। इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए। घायलों में सेना के दो ऑफिसर भी शामिल हैं।  

वहीं क्रॉस फायरिंग के दौरान अपने घर में मौजूद एक महिला की भी गोली लगने से मौत हो गई। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले के बाद जवानों की और टुकड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। हालांकि बताया जा रहा है कि हमले के बाद आतंकी फरार हो गए। 
 
इस हमले में 44-आरआर गश्ती दल के तीन जवान शहीद हुए हैं। शहीद होने वाले जवानों में श्रीजीत, विकास कुमार और गुलाम मोहम्मद हैं। शक है कि ये हमला लश्कर-ए तैयबा से जुड़े आतंकियों ने किया। इसी महीने की शुरुआत में कश्मीर के कुलगाम के एक घर में आतंकी छिपे थे। कई घंटों तक आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच एनकाउंटर चला था। इस कार्रवाई में अहमदाबाद के गोपाल सिंह भदौरिया समेत राष्ट्रीय रायफल्स के दो जवान शहीद हो गए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »