28 Mar 2024, 22:34:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बरेली में आवारा कुत्तों ने बालिका को नोच-नोच कर मार डाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2017 7:54PM | Updated Date: Feb 19 2017 7:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में आवारा कुत्तों  ने स्कूल से घर जा रही बालिका को नोच-नोचकर मार डाला। पुलिस सुत्रों ने यहां बताया कि भोजीपुरा इलाके के खतौला हुलास कुंवर निवासी शिक्षक राम किशोर सागर की दस वर्षीय बेटी प्रियंका मियांपुर गांव में एक निजी स्कूल में पढने गई थी। कक्षा दो की छात्रा प्रियंका अवकाश के बाद स्कूल से चार अन्य छात्रओं के साथ घर लौट रही थी। दनिया नदी के पास  पहले से खड़े कुत्तों के झुंड ने बालिकाओं पर हमला कर दिया और वे चीखते हुए भागने लगी लेकिन प्रियंका को कुत्तों ने दबोच लिया।
 
 सात-आठ कुत्तों का झुंड बालिका पर टूट पड़ा और वह जमीन पर गिर गई। कुत्ते शरीर से मांस नोचने लगे। आसपास के लोगों ने चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण बचाने के लिए आगे बढ़े लेकिन आदमखोर कुत्ते उन पर टूट पडे। कुछ युवकों ने लाठी और पतथर फेंके तब कुत्तों का झुंड वहां से भागा  लेकिन तब तक प्रियंका दम तोड़ चुकी थी।
 
इस बीच, बरेली के  जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि भोजीपुरा  इलाके में हुई इस घटना की जानकारी उनके संज्ञान में आई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवारा कुत्तों को पकड़ने की प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि चार साल में आवारा कुत्तों ने बरेली क्षेत्र के 23 मासूमों की जान ली है और 57 को बुरी तरह नोच  घायल कर दिया।
 
पिछले साल  बहेड़ी कस्बे में  एक मासूम को आवारा कुत्तों ने नोच कर मार डाला था तब प्रशासन ने नेपाल से कुत्ता पकड़ने वाली टीम को उन्हें पकडने के लिए  लगाया था।  उन लोगों ने नगर पालिका की टीम के साथ मिलकर  करीब छह सौ कुत्तों को पकड़ कर  बधिया करने का दावा किया था। इस तरह की घटनाएं बरेली के अलावा अन्य जिलों से भी प्राप्त हुई हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »