29 Mar 2024, 19:57:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विधायकों पर हमले के विरोध में 22 फरवरी को द्रमुक का अनशन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2017 6:43PM | Updated Date: Feb 19 2017 6:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी के विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्षी द्रमुक विधायकों पर हमले और उन्हें सदन से बेदखल किए जाने की घटनाओं के विरोध में सोमवार को यहां पार्टी कार्यकर्ता अनशन पर बैठेंगे। विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एम के स्टालिन की अगुवाई में पार्टी विधायकों की यहां एक बैठक में यह निर्णय लिया गया। स्टालिन ने बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में शनिवार की घटना को'लोकतंत्र की हत्या' निरूपित करते  हुए सत्तारुढ़ अन्नाद्रमुक की कड़ी निंदा की और कहा कि इसके विरोध में राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में अनशन  किया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »