20 Apr 2024, 05:22:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चंद रुपयों की खातिर कलयुगी बाप ने कर डाला अपनी ही बेटी का सौदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2017 3:24PM | Updated Date: Feb 19 2017 3:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले की लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ने नाबालिग बेटी को सात लाख रुपए बेचने वाले पिता सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पिता बलबीर अपनी चौदह वर्षीय बेटी का सात लाख रुपए में सौदा कर बेटी को जबरन तीन युवकों के साथ गाडी में लेकर जा रहा था तो लड़की के चिल्लाने पर ग्रामीणों की मदद से तीन लोगों को शनिवार को पकड़ लिया था। पुलिस ने उसके पिता को भी गिरफ्तार कर लिया

थानाधिकारी लक्ष्मणगढ़ चेतराम ने बताया कि बुटोली गांव की एक नाबालिक लड़की को उसके पिता ने ही सात लाख रुपए में बेच दिया था। लड़की को जबरदस्ती ले जाने के दौरान नाबालिक लड़की ने हल्ला मचा दिया और ग्रामीणों ने लड़की को जबरदस्ती ले जाने वाले लोगों को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में लीलाधर, ईश्वर सिंह, सुभाष चंद अग्रवाल निवासी गन्दोली पुलिस थाना बहल (हरियाणा) एवं लड़की के पिता बलबीर को गिरफ्तार किया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »