25 Apr 2024, 04:47:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सात महीने की गर्भवती से गैंगरेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2017 11:56AM | Updated Date: Jan 11 2017 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश की राजधानी एक बार फिर शर्मसार हो गई है। दिल्ली के पांडव नगर में फुटपाथ पर सो रही सात माह की गर्भवती युवती से गैंगरेप किया गया। सात माह की गर्भवती पीड़िता पुलिस को तड़पती अवस्था में मेट्रो पार्किग के पास मिली। इस दौरान उसने एक बच्ची को जन्म भी दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी का नाम बिट्टू है। बाकी की तलाश जारी है।
 
पीड़िता और बच्चे की हालत ठीक 
युवती फिलहाल सदमे में है जिसकी वजह से वह पुलिस को ज्यादा कुछ नहीं बता पा रही है। जानकारी के मुताबिक युवती फुटपाथ पर रहती थी। उसी दौरान आरोपियों ने उससे गैंगरेप किया। उसके बाद उसे मरने के लिए वहीं छोड़ दिया। युवती और उसके बच्चे की हालत ठीक है। 
 
पीड़िता की हालात में सुधार 
डीसीपी ओमबीर सिंह के मुताबिक पीड़िता पिछले कई महीनों से मयूर विहार मेट्रो स्टेशन के पास फुटपाथ पर रही रही थी। पुलिस को यह युवती 29 दिसंबर को मेट्रो पार्किग के पास तड़पती हुई मिली थी। उसकी हालत बेहद नाजुक थी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 
 
जांच में यह पता चला कि वह करीब सात महीने की गर्भवती है। हालांकि, उसकी हालत इस लायक नहीं थी कि वह कोई बयान दे सके। लिहाजा उसके ठीक होने तक का पुलिस ने इंतजार किया। इस दौरान युवती ने एक बच्‍चे को जन्म भी दिया। पुलिस ने बताया कि 3 जनवरी को पीड़िता की स्थिति में कुछ सुधार हुआ और वह बात करने की स्थिति में आई। तब उससे इस बारे में पूछताछ की गई। इस पर उसने पुलिस को एक नाबालिग का नाम बताया।   
 
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर युवती से गैंगरेप की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने उसके साथी को भी पकड़ लिया। फिर दोनों की फोटो पीड़िता को दिखाए गए तो उसने भी उनकी पहचान कर ली।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »