19 Apr 2024, 17:45:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विकास के लिए उप्र को सपा बसपा से मुक्ति दिलाना जरूरी: मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2016 3:45PM | Updated Date: Oct 24 2016 3:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महोबा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए समाजवादी पार्टी(सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के खेल से बाहर निकालना ही होगा। श्री मोदी यहां बुन्देलखण्ड परिवर्तन रैली को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तरक्की के लिए उसे सपा-बसपा से मुक्ति दिलानी ही होगी।

साथ ही सुशासन और विकास के लिए उन्होंने सूबे में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की सरकार को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि विकास के लिए बुन्देलखण्ड से अच्छा उदाहरण नहीं मिल सकता। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश दोनों में बुन्देलखण्ड है, लेकिन दोनों की स्थिति अलहदा है।भाजपा शासित मध्यप्रदेश के बुन्देलखण्ड में विकास ही विकास है तो, उत्तर प्रदेश का बुन्देलखण्ड बेहाल है।

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »