19 Apr 2024, 05:01:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पुलिस ने 13 वर्षीय लड़की को उसके पिता की कैद से छुड़ाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2016 3:28PM | Updated Date: Oct 24 2016 3:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगरतला। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में पुलिस ने 13 वर्षीय लड़की को उसके पिता की कैद से छुड़ाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की को आजाद करा कर सामाजिक कल्याण विभाग के तहत केयर होम में भेज दिया गया है। लड़की के पिता जवाहर मियां को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों से मिली जानकारी के आधार पर लड़की को आजाद कराया गया। लड़की के हाथ और पांव बंधे हुए थे और वह पिछले तीन दिनों से भूखी थी। जवाहर कथित तौर पर अपनी साली के साथ अवैध संबंधों का खुलासा करने पर पुत्री को प्रताड़ति कर रहा था। पीड़ति लड़की ने महिला पुलिस से कहा,"पिता के अवैध संबंधों की वजह से ही एक दशक पहले मेरी मां का निधन हो गया था।
 
मैं अपने घर में गंभीर परेशानी और पिता के उत्पीड़न से गुजर रही हूं। हाल ही उनके एक रिश्तेदार के साथ संबंध थे जिसके बारे में मैंने खुलासा कर दिया जिस पर पिता ने मुझे पीटा। उन्होंने मुझे पागल करार दिया और कमरे में बंद कर दिया। अगरतला नगर निगम में कार्यरत आरोपी पिता ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि लड़की दूसरे आदमी के इशारे पर ऐसा कर रही है जो उसको बर्बाद करना चाहता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »