26 Apr 2024, 02:37:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आंध्र प्रदेश-ओडिशा बॉर्डर पर एनकाउंटर में मारे गए 21 माओवादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2016 10:56AM | Updated Date: Oct 24 2016 10:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। पुलिस और माओवादियों के बीच हुए एनकाउंटर में पुलिस ने 19 माओवादियों को मार गिराया है। यह एनकाउंटर आंध्र प्रदेश और ओडिशा के बॉर्डर वाले इलाके में हुआ। इस मुठभेड में दो पुलिसकर्मियों के भी गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। एनकाउंटर मल्कानगिरी से 10 किमी दूरी पर हुआ। पुलिस ने मौके से माओवादियों के हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मौके से तीन एके 47 राइफलें और काफी अत्याधुनिक हथियार और अन्य सामग्री बरामद की है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि इस इलाके में माओवादियों की एक बडी बैठक होने वाली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और माओवादियों से उनकी मुठभेड हुई। पुलिस का कहना है कि मौके से जिस प्रकार के हथियार बरामद हुए हैं उनसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि काफी बड़े स्तर के माओवादी नेता इस बैठक में शामिल हुए होंगे। 
 
पिछले महीने छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर संभाग में नक्‍सलियों का सबसे बड़ा आत्‍मसमर्पण हुआ था। 57 महिला और पुरूष नक्‍सलियों ने समर्णण किया था। 297 नक्‍सली समर्थक एवं सहयोगियों ने भी पुलिस के समक्ष भविष्‍य में नक्‍सलियों के साथ नहीं देने और समाज की मुख्‍यधारा से जुड़कर रहने का संकल्‍प लिया। आत्‍म समर्पित को शासन की पूनर्वास योजना के तहत प्रत्‍येक को 10 हजार रूपए प्रोत्‍साहन राशि प्रदान की गई। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »