29 Mar 2024, 02:00:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जम्मू: पाक ने 12 चौकियों पर की भारी फायरिंग- एक जवान शहीद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2016 10:01AM | Updated Date: Oct 24 2016 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतो से बाज नहीं आ रहा। जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर उल्लंघन किया। पाक की ओर से गोलाबारी में बीएसएफ जवान सुशील कुमार शहीद हो गया है जबकि दो जवान घायल हो गए। सुशील हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले थे। फायरिंग में 2 स्थानीय नागरिक भी घायल हुए हैं। चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार दिनों में यह दूसरा जवान शहीद हुआ है। 
 
पाकिस्तानी सेना ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाने के लिए स्वचालित और छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। रिहाइशी इलाकों में मोर्टार दागे जाने की भी खबरें हैं। रविवार रात से जम्मू के आरएस पुरा, पुलवामा, पर्गवाल और अखनूर सेक्टर में 12 से ज्यादा बीएसफ पोस्ट और गांवों में पाकिस्‍तान की तरफ से भारी फायरिंग के साथ मोर्टार दागे जा रहे हैं। भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »