25 Apr 2024, 22:47:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुख्यमंत्री अखि‍लेश ने चाचा शिवपाल यादव समेत 4 मंत्रियों को किया बर्खास्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2016 1:19PM | Updated Date: Oct 23 2016 11:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर विधायकों की बैठक बुलाई। बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए अखिलेश ने शिवपाल यादव समेत 4 मंत्रियों को कैबिनेट से बर्खास्‍त कर दिया। शिवपाल के अलावा मंत्रिमंडल से नारद राय, ओम प्रकाश सिंह और सादाब फातिमा को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है। अखिलेश यादव ने अपने समर्थक विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक में यह फैसला लिया और मंत्रियों की बर्खास्तगी की चिट्ठी राज्यपाल राम नाईक को भेज दी गई है। 
 
अखिलेश ने बैठक में कहा कि जो भी अमर सिंह के साथ है, उनको हटाया जाएगा। जिस व्यक्ति ने पार्टी में झगड़े पैदा किए उनको माफी नहीं दी जाएगी। बैठक में शिवपाल सर्मथकों को नहीं बुलाया गया था। बैठक में किसी को भी फोन ले जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। इस बैठक में शामिल होने के लिए 16 एमएलए और 6 एमएलसी को न्योता नहीं भेजा गया। 
 
कैबिनेट से हटाए जाने के बाद शिवपाल यादव मुलायम सिंह के आवास पहुंच गए हैं। इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता रेवती रमन सिंह, नरेश अग्रवाल और माता प्रसाद पांडेय मुलायम सिंह मुलाकात के लिए उनके आवास पहुंचे थे। पार्टी चीफ मुलायम सिंह ने 24 अक्टूबर को पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »