29 Mar 2024, 16:25:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लखनऊ के पूर्व महापौर ’पद्मश्री’ डा. एससी राय का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2016 8:07PM | Updated Date: Aug 28 2016 8:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। पूर्व महापौर ‘पद्मश्री’ से सम्मानित डा. एस. सी. राय का निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी तथा एक पुत्र हैं। पेशे से शल्य चिकित्सक, अतिमृृदुभाषी डा. राय लखनऊ के मौजूदा महापौर दिनेश शर्मा से पहले वर्ष 1995 से 2005 तक लगातर दो बार इस पद पर रह चुके थे। वह भाजपा के प्रतिष्ठित नेताओं में शामिल थे।

प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, महापौर दिनेश शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य समेत तमाम राजनीतिक नेताओं ने राय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नाईक ने अपने शोक संदेश में कहा कि अतिमृृदुभाषी डा. राय एक कुशल शल्स चिकित्सक और समर्पित समाजसेवी थे और उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जायेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »