28 Mar 2024, 20:22:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में बीजेपी MLC गिरफ्तार, निलंबित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2016 3:11PM | Updated Date: Jul 24 2016 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के वैशाली जिले में एक नाबालिग लडक़ी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एमएलसी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, पार्टी ने उन्हें तुरंत सस्पेंड कर दिया है। 
 
नाबालिग लडक़ी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस ने बिहार में भारतीय जनता पार्टी विधान परिषद के सदस्य टुन्ना पांडे को नाबालिग लडक़ी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।  
 
चलती ट्रेन में की छेड़छाड़ 
पीडि़ता ने पुलिस में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पांडे को हाजीपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर बताया, पांडे ने रविवार सुबह चलती ट्रेन में उससे छेड़छाड़ करने की कोशिश की और दुर्व्‍यवहार किया। उस समय पीडि़ता और पांडे पूर्वांचल एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। गौरतलब है कि पांडे की आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। उन्हें बिहार में सीवान-गोपालगंज जिलों में शराब माफिया के नाम से भी जाना जाता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »