25 Apr 2024, 13:36:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी मामले में आप MLA नरेश यादव गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2016 11:10AM | Updated Date: Jul 24 2016 11:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को एक ही दिन में आप के दो विधायक गिरफ्तार हुए हैं। सुबह अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किया गया और रात में विधायक नरेश यादव को पंजाब की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पंजाब पुलिस ने आप विधायक नरेश यादव को गिरफ्तार किया जिन पर मालेरकोटला में 24 जून को धर्मग्रंथ की बेअदबी करने का मामला दर्ज है। पटियाला के आईजी परमजीत सिंह उमरा नांगल ने कहा, हमने आप विधायक नरेश यादव को दिल्ली में उनके घर से गिरफ्तार किया। उन्हें कल मालेरकोटला कोर्ट में पेश किया जाएगा।

वहीं दिल्ली के ओखला क्षेत्र से आप के विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ एक महिला ने छेड़खानी और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। आरोपों के चलते पुलिस ने अमानतुल्ला को गिरफ्तार किया। महिला का आरोप है कि बिजली कटने का मुद्दा उठाने के लिए जब वह विधायक के आवास पर गई थी तब उन्होंने उसकी हत्या का प्रयास किया था।
    
महरौली से विधायक यादव पर भादंसं की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी से पहले विधायक नरेश यादव ने कहा है उन्हें एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

केजरीवाल बोले- मोदी ने कराया अरेस्ट
विधायक की गिरफ्तारी पर मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि 'मोदी जी ने आप के एक और विधायक को गिरफ्तार कराया है।


13 महीने में पार्टी के इन नेताओं पर हुई कार्रवाई

1. जितेंद्र सिंह तोमर- फर्जी डिग्री केस में जून 2015 में गिरफ्तार हुए।
2. मनोज कुमार- धोखाधड़ी के केस में जुलाई 2015 में गिरफ्तार हुए।
3. सुरिंदर सिंह- मारपीट के केस में अगस्त 2015 में गिरफ्तार।
4. सोमनाथ भारती- घरेलू हिंसा के केस में सितंबर 2015 में गिरफ्तार हुए।
5. अखिलेश त्रिपाठी- 2013 में दंगे कराने के आरोप में नवंबर 2015 में गिरफ्तार हुए।
6. महेंद्र यादव- दंगा कराने के केस में जनवरी 2016 में गिरफ्तार हुए।
7. जगदीप सिंह- मारपीट के आरोप में मई 2016 में गिरफ्तार किए गए।
8. दिनेश मोहनिया- बुजुर्ग से मारपीट के मामले में जून 2016 में पुलिस उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस से उठा ले गई।
9. अमानतुल्ला खान- महिला को धमकाने के मामले में जुलाई 2016 में गिरफ्तार किए गए।
10. नरेश यादव- पंजाब में धार्मिक ग्रंथ के अपमान के आरोप में गिरफ्तार।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »