29 Mar 2024, 03:02:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भूकम्प से जान-माल के नुकसान पर सपा प्रमुख दुखी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2015 8:42PM | Updated Date: Apr 25 2015 8:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने शनिवार को नेपाल और भारत के कई क्षेत्रों में आए भूकम्प से जनधन की व्यापक हानि पर गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की है। यादव ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘संकट की इस घडी में पूरा समाजवादी वर्ग पीडित परिवारों के साथ है। नेपाल हमारा पडोसी देश है। उसका दुख हमारा भी दुख है।’’ उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भूकम्प से प्रभावित लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। समाजवादी पार्टी के सभी नेता कार्यकर्ता उनके दुख में शरीक है और वे उनकी यथासंभव मदद करेंगे।

 

सपा मुखिया ने सभी देशवासियों से भी अपील की है कि संकट की इस घडी में यथाशक्ति पीडित परिवारो की मदद के लिए आगे आयें। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भूकम्प में मृतकों के आश्रितों को सात-सात लाख रूपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रूपए की सहायता दिये जाने की सराहना की है। इस बीच, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी नेपाल-भारत में आए भूकम्प के पीडितों के प्रति संवेदना जतायी है। 

 

उन्होंने उत्तर प्रदेश में हुई क्षति पर भी गहरी चिन्ता और दुख जताते हुए राहत एवं बचाव कार्य में सबके सहयोग का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने नेपाल से लगे क्षेत्र में स्थित चिकित्सालयों में चिकित्सा संबंधी सभी सुविधाएं दिये जाने का भी निर्देश दिया है। गौरतलब है कि नेपाल में केन्द्रित भूकम्प के कारण हुए हादसों में उत्तर प्रदेश में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गर्ए तथा 20 से ज्यादा अन्य घायल हुए है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »