28 Mar 2024, 15:35:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सफाई करवाते हुए नाले में गिरे पणजी के मेयर, शिकायत दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2016 4:14PM | Updated Date: Jun 27 2016 4:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पणजी। पणजी मेयर के साथ हुई रविवार की नाला घटना मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है। रविवार को यहां पणजी के मेयर कुछ अधिकारियों के साथ एक नाले में चल रहे जलकुंभी हटाओ अभियान के दौरान जलकुंभी हटाने की मशीन पर चढ़ गए थे जिसके बाद दुर्घटनावश मशीन पलट गई थी और मेयर नाले में गिर गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
 
सामाजिक कार्यकर्ता एयरेस राड्रिक्स ने पणजी नगर निगम के मेयर सुरेन्द्र फुर्ताडो के खिलाफ लापरवाही करने, मानव जीवन को जोखिम में डालने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में शिकायत दर्ज कराया है। भारतीय दंड संहिता के प्रासंगिक धारा 280, 287, 304(ए)511 और सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान पर प्रतिबंध हेतु अधिनियम-1984 के धारा तीन के तहत इस मामले को दर्ज किया गया है।
 
रविवार यहां फोटो खिंचवाना पणजी मेयर फुर्ताडो के लिए बहुत बड़ी शर्मींदगी में बदल गया, जब मीडियाकर्मियों को दिखाने के लिये मेयर कुछ अधिकारियों के साथ नाले में कचरा व जलकुंभी हटाने वाली मशीन में चढ़ गए लेकिन भार ज्यादा हो जाने के कारण वे नाले के गंदे पानी में गिर गए। हालांकि, इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुया। पुलिस निरीक्षक सिद्धार्थ शिरोडकर ने कहा कि हमने पहले ही इस दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले की छानबीन चल रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »