20 Apr 2024, 14:22:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दादरी: मुलायम बोले- दोषियों पर करेंगे कड़ी कार्रवाई, चाहे सरकार...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2015 3:57PM | Updated Date: Oct 8 2015 3:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने दादरी घटना को ‘गहरी साजिश’ करार देते हुए गुरूवार को कहा कि इस मामले में तीन लोगों के नाम सामने आए हैं। समीक्षा के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी भले ही उत्तर प्रदेश सरकार को कुर्बान ही क्यों ना करना पड़ जाए।

मुलायम सिंह यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा, (दादरी प्रकरण में) एक पार्टी विशेष के तीन लोगों ने साजिश रची। ये वही साजिशकर्ता हैं, जिनका मुजफ्फरनगर दंगों में भी कहीं ना कहीं परोक्ष अपरोक्ष हाथ था। दादरी घटना जानबूझकर रची गई सुनियोजित साजिश है।

दोषियों के खिलाफ हम कड़ी कार्रवाई करेंगे, चाहे वह कितना ही ओहदेदार या प्रभावाशाली क्यों ना हो और चाहे इसके लिए सपा को प्रदेश में अपनी सरकार ही क्यों ना कुर्बान करनी पड़े। तीनों नामों का खुलासा करने के बारे में पूछे जाने पर सपा मुखिया ने कहा कि इस बारे में हम समीक्षा कर रहे हैं और जांच के बाद तीनों नामों का खुलासा जल्‍द कर दिया जाएगा।

साथ ही साथ ये भी कहा कि समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को निर्देश देंगे कि जिस तरह हमने किसी की परवाह किए बिना सांप्रदायिक शक्तियों को कुचला, उसी तर्ज पर इन शक्तियों को कुचलने की जरूरत है।

सपा प्रमुख ने कहा, दादरी अत्यंत गंभीर घटना है। सपा सरकार मामले को पूरी गंभीरता से ले रही है। मुझे पता है कि मुख्यमंत्री (अखिलेश यादव) इस घटना को अत्यंत गंभीरता से ले रहे हैं। देश भर में सपा सरकार के उत्तर प्रदेश में किए गए कार्यां की चर्चा हो रही है। सरकार की अच्छी छवि बनी है। इसी से बौखलायी सांप्रदायिक शक्तियों ने ये साजिश रचकर सरकार का विकास से ध्यान हटाने का कुचक्र रचा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »