25 Apr 2024, 18:37:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार: मोदी का RJD सुप्रीमो पर हमला, बोले- लालू के भीतर घुस गया 'शैतान'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2015 12:16PM | Updated Date: Oct 8 2015 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंगेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के मुंगेर में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि लालू के भीतर शैतान घुस गया है। उन्होंने कहा कि शैतान को लालू का एड्रेस का कैसे मिला पता नहीं। लालू ने यदुवंश का अपमान किया है। अपने भाषण में मोदी ने महागठबंध पर भी निशाना साधा। मोदी ने कहा कि लूटने वालों से स्वार्थ बंधन किया है। चुनाव विकास के लिए होना चाहिए, जंगलराज के लिए नहीं। हार के विकास के लिए शैतानों से बचें।'

मोदी ने कहा कि रिश्तेदार की तरह शैतान को पहचान भी लिया। जिस पते को शैतान ने ढ़ूढ़ लिया हो उस पते पर हम कभी जाएंगे भी नहीं। अब तक हम सोचते हैं कि हमारी लड़ाई मनुष्यों से हैं, लेकिन पहली बार पता चला कि कुछ के अंदर शैतान घुस गया है, जिससे हमारी लड़ाई है।

लोगों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे
जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी ने बोलना शुरू किया वैसे ही लोगों ने अपना उत्साह दिखा दिया और मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। आपको बता दें कि गंगा किनारे बसा मुंगेर बंदूक और सिगरेट के कारखाने के लिए मशहूर है। लोगों का उत्साह देखकर मोदी ने कहा कि जैसी रैली मुंगेर की इस धरती पर वह कर रहे हैं वैसी रैली वे कभी गुजरात में भी नहीं कर पाते थे। वे बोले के यहां पर पहली बार विकास के नाम पर चुनाव हुआ है। मोदी ने कहा कि मुंगेर ने योग को आधुनिक रूप दिया है।

लालू के बीफ वाले बयान पर हमला
पीएम ने कहा कि, 'मेरा जन्म गुजरात की धरती पर हुआ है, ये वो धरती है जहां चरखाधारी महात्मा गांधी का जन्म हुआ। ये वो धरती है जहां चक्रधारी कृष्ण ने द्वारिका बनाया। आज भी उस धरती पर इनकी छाया कितनी है। यही कारण है कि वहां के यदुवंशी जिन्होंने श्‍वेत क्रांति दी, वे कितने समृद्ध है। लेकिन यहां के एक नेता क्या-क्या खा रहे हैं। लालू प्रसाद के बीफ बयान पर निशाना साधा निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, 'यहां लोग क्या-क्या खा गए, लालू ने यदुवंश का अपमान किया है। उन्होंने बिहार का विनाश किया है।' मोदी ने कहा, 'महागठबंधन ने 60 सालों तक बिहार को लूटा है, ये महास्वार्थबंधन है।'

कांग्रेस पर भी बोला हमला
मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 1979 में आज ही के दिन जेपी नारायण की मौत हुई थी, कांग्रेस ने उन्हें जेल भेजा था, जहां वह बीमार पड़ गए और उनकी मौत हो गई थी। रैली में उमड़ी भीड़ से उत्साहित पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात में बीजेपी की सरकार है, हम गुजरात में भी ऐसी रैली नहीं कर पाए। रैली में उमड़ा जनसमूह इस बात का सबूत है कि बिहार में क्या होने वाला है।

नीतीश को भी लपेटा
नीतीश पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, अहंकार को जनता बखुबी समझती है। आने वाले समय में अहंकार का जवाब जनता जरूर देगी। निर्णय आपको करना है, एक तरफ जंगलराज है दूसरी ओर विकास है। आप बताइए, जंगलराज आना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि, जंगलराज का सबसे बड़ा उद्योग अपहरण था। जनवरी से जुलाई तक बिहार सरकार ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उसमें चार हजार का अपहरण हुआ। क्या फिर से ऐसे दिन लाना चाहते हैं।

दशहरा, दूर्गा पूजा का त्योहार है, लेकिन जंगलराज में शाम के समय वहां जाने से लोग डरते थे। त्योहार के समय नई गाड़ी खरीद ली तो लोग डरते थे कि नेता को पता चल गया तो गाड़ी भी जाएगी, पैसे भी जाएंगे और मांगने गया तो जान भी जाएगी। ये दिन बिहार ने देखे हैं कि नहीं?
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »