28 Mar 2024, 16:37:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

राधे मां का बेटा है टल्ली बाबा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2015 12:56PM | Updated Date: Sep 1 2015 5:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां पर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। आरोप लगा है कि गौरव कुमार उर्फ टल्ली बाबा राधे मां का बेटा है। बता दें कि टल्ली बाबा राधे मां का सबसे खास सेवादार है। 
 
गौरतलब है गौरतव उर्फ टल्ली बाबा राधे मां का सबसे करीबी सेवादार है। जो राधे मां के काफी करीब हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन प्रॉपर्टी के कुछ खास दस्तावेज सामने आने के बाद पता चला है। टल्ली बाबा है राधे मां का बेटा, छोटी मां है बेटी! ताजा खुलासा ये हुआ है कि राधे मां के साथ रहने वाले टल्ली बाबा असल में राधे मां के अपने बेटे हैं।
 
दरअसल, मुंबई की एक 75 करोड़ की प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री दस्तावेज में राधे मां के बड़े बेटे हरजिंदर ने टल्ली बाबा को अपना सगा भाई और छोटी मां बहन बताया है। सवाल यह उठता है कि ये दोनों वाकई में राधे मां के बेटे-बेटी हैं या फिर काली कमाई की प्रॉपर्टी में झांसा देने के लिए यह लिखवाया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »