26 Apr 2024, 01:12:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

AAP विधायक ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2015 12:14PM | Updated Date: Sep 1 2015 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर पंजाब के दो आप सांसदों को पार्टी से निलंबित किए जाने के दो दिन के बाद असंतुष्ट आप विधायक पंकज पुष्कर ने आज अनधिकृत कॉलोनियों में सुविधाओं की कमी को लेकर दिल्ली सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करने के अपने निर्णय की घोषणा की।


तिमारपुर के विधायक पुष्कर ने कहा कि कल संगम विहार में शुरू हो रहे सत्याग्रह के जरिए वह सत्तारूढ़ पार्टी को इस सिलसिले में किए गए वादों को उन्हें फिर से याद दिलाना चाहते हैं। उन्होंने पूर्व में संगम विहार, वजरीराबाद अनधिकृत कॉलोनियों में उपेक्षा और अवमानक उपचार को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को पत्र लिखा।


एक बयान में उन्होंने कहा है, इस पत्र के अलावा, उन्होंने दो बार दिल्ली विधानसभा में और जिला विकास समिति में तीन बार यह मुद्दा उठाया लेकिन इसका कोई परिणाम नहीं निकला।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »