26 Apr 2024, 01:35:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी बोले- 25 साल का हिसाब दे बिहार में राज करने वाली सरकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2015 10:12AM | Updated Date: Sep 1 2015 4:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में चुनावी रैली के लिए पहुंच गए हैं। उनके साथ बिहार बीजेपी के दिग्गज नेता मौजूद हैं। मोदी ने भाषण देने से पहले पोल पर चढ़े लोगों से नीचे उतरने को कहा। मोदी ने कहा, इन्हें नीचे उतारो, आप लोग उतरिए, चोट लग जाएगी। नीचे आकर हर को बांस को पकड़ ले ताकि को गिरे नहीं। नीचे आओ भाई, आपको चोट आ जाएगी। चुनाव तो आएंगे जाएंगे, जिंदगी कीमती है। मोदी ने कहा कि जब आप पोल से नीचे उतरेंगे तभी भाषण शुरू करूंगा।


इसके बाद लोगों ने पोल से नीचे उतरना शुरू किया तो मोदी ने भाषण की शुरुआत की। मोदी ने भाषण की शुरुआत की। मोदी ने कहा, भागलपुर के भाइयों और बहनों, हमें आप सब लोगों का आशीर्वाद चाहिए। ये कर्णराज की भूमि है। परिवर्तन रैली में मोदी ने कहा कि 25 साल बिहार पर राज करने वालों को अपने काम का हिसाब देना चाहिए। पर वो लोग मुझसे हिसाब मांग रहे हैं।


मोदी ने कहा कि 25 साल में पहली बार बिहार की जनता ने विकास पर वोट देने का मन बनाया है। राजनीतिक पंडित जान जाएंगे की किस दिशा में हवा बह रही है। 25 साल बिहार पर राज करने वालों को अपने काम का हिसाब देना चाहिए या नहीं। वो लोग मुझसे हिसाब मांग रहे हैं। जब मैं 5 साल बाद लोकसभा चुनाव के दौरान आउंगा तो अपने काम का हिसाब दूंगा। मैं पूरा हिसाब किताब रखूंगा। जब मैं 2019 में आऊंगा तो उस वक्त तक किए गए पूरे काम का हिसाब दूंगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »