29 Mar 2024, 19:39:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुजरात: पुलिस की गाड़ी ने 5 लोगों को कुचला, 2 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2015 10:03AM | Updated Date: Sep 1 2015 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गुजरात के वडोदरा में पुलिस की बेकाबू जीप ने सोमवार रात फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया।  इस हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई जबकि तीन बच्चे बुरी तरह से जख्मी  हो गए।

यह घटना वडोदरा के तारसाली इलाक़े की  है। हादसे के बाद पुलिस जीप के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।


ऐसा बताया जा रहा है की बीती रात पुलिस की टीम बोलेरो जीप से पेट्रोलिंग पर निकली थी। तरशाली ब्रिज के नीचे गाड़ी जैसी ही पहुंची ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया और जीप पलट गई। हादसे में घायल लोगों को वड़ोदरा की एस एस जी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें से 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »