28 Mar 2024, 17:02:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भोपाल की बड़ी झील में पलटी IPS अधिकारियों की नाव, बाल-बाल बचे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2020 3:47PM | Updated Date: Feb 20 2020 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में बड़ा हादसा टल गया। यहां आईपीएस मीट वॉटर स्पोर्टस इवेंट के दौरान बड़ी झील में नाव पलट गई। नाव में आईपीएस ऑफिसर और उनके परिवार समेत 8 लोग सवार थे। हालांकि मौके पर तैनात गार्ड्स की सतर्कता के चलते कोई हताहत नहीं हुआ और सभी को सुरक्षित झील से निकाल लिया गया।
 
लाइफ जैकेट पहने होने से बड़ा हादसा होने से बच गया। नाव में डीजीपी वीके सिंह की पत्नी भी सवार थीं। नाव पलटने पर मोटर बोट लेकर घूम रहे सेफ्टी गार्ड्स तुरंत घटना वाली जगह पहुंचे और सभी अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नाव में एडीजी विजय कटारिया और उनका परिवार भी सवार था। सेफ्टी गार्ड ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
 
आईपीएस ऑफिसर्स कॉन्क्लेव के दूसरे दिन बोट क्लब में स्पोर्ट्स की गतिविधियां चल रही थीं। इसमें ड्रैगन बोट रेस का आयोजन भी किया गया था। ड्रैगन बोट झील में तकिया टापू के पास पहुंची और अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 8 आईपीएस अधिकारी और उनके परिवार के लोग सवार थे। बोट पलटने के बाद रेस्क्यू टीम अपनी नाव लेकर पहुंचे और तीव्रता दिखाते हुए सभी को बचा लिया। पुलिस वेलफेयर के एडीजी विजय कटारिया के मुताबिक नाव में मौजूद सभी लोगों ने लाइफ जैकेट्स पहनी थी इसलिए कोई बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »