26 Apr 2024, 03:14:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मधुमक्खियों के डंक से घायल 35 शवयात्री अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2020 3:04PM | Updated Date: Feb 20 2020 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमरेली। गुजरात में अमरेली जिले के लीलीया क्षेत्र के श्मशान में मधुमक्खियों के डंक से घायल हुए 35 शवयात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लीलीया गांव के सरपंच बाबूभाई सी. धामत ने यूनीवार्ता को बताया कि गुरूवार सुबह श्मशान में नीम के पेड़ से आए मधुमक्खियों के झुंड ने वहां आए 15 शवयात्रियों को डंक मार दिए। इसी तरह बुधवार की शाम को भी शवयात्रा में श्मशान में गए 20 लोगों को मधुमक्खियों ने डंक मार दिए थे। मधुमक्खियों के डंक से घायल 35 लोगों को लीलीया के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। धामत ने बताया कि इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी है।
 
लेकिन वन विभाग की ओर से उन्हें खेतीवाडी विभाग से संपर्क करने को कहा गया। खेतीवाडी विभाग को भी इसकी सूचना दे दी गयी है। लेकिन उनकी ओर से अभी तक काई कार्रवाई नहीं की गयी है। उल्लेखनीय है कि उना शहर में गुलिस्तान सेकेन्डरी स्कूल में कल कक्षा- 9, 10, 11 में छात्र पढ़ाई कर रहे थे, तभी अचानक निकट के खेत के नारियल के पेड़ पर से मधुमक्खियों का झुंड कक्षाओं में घुस गया था और मधुमक्खियों ने 21 छात्रों को डंक मार दिए थे। उन्हें भी उना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »