29 Mar 2024, 17:27:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दूध डेयरी में छापा, पांच हजार लीटर नकली दूध नष्ट कराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2020 12:13PM | Updated Date: Feb 20 2020 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिंड़। मध्यप्रदेश के भिंड़ जिले के फूप कस्बे में संचालित एक दूध डेयरी में छापे के दौरान वहां से जब्त किए गए पांच हजार लीटर नकली दूध को नष्ट कराया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सुरपुरा रोड पर अवैध रुप से संचालित इस दूध डेयरी पर कल छापा मारा गया। जहां गोदाम में रखा पांच हजार लीटर नकली दूध के साथ, इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल जब्त किए गए। 
 
प्रशासन द्वारा मौके से जब्त किए दूध को नष्ट करा दिया गया है। हालांकि डेयरी संचालक धीरेंद्र सिंह भदौरिया को छापे की जानकारी मिल गयी थी  इसलिए वह मौके से फरार हो गया। लहार के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ओ एन सिंह बताया कि डेयरी पर खतरनाक केमिकल से दूध बनाया जा रहा था। दोनों गोदामों को सील किया गया है। डेयरी संचालक के खिलाफ एफआईआर भी कराई गयी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »