29 Mar 2024, 16:19:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चेन्नई में कोरोना संक्रमण के चलते दो चीनी नागरिकों को अलग रखा गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2020 12:41AM | Updated Date: Feb 20 2020 12:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। चीन से कल शाम यहां आए जहाज ‘एम वी मेगनेट’ के 19 में से दो कर्मचारियों को कोरोना वायरस के संदिग्ध संक्रमण के चलते अलग रखा गया है और उनके रक्त नमूनों को जांच के लिए बुधवार को प्रयोगशाला भेज दिया गया। बंदरागाह से जारी एक  विज्ञप्ति में कहा गया कि इस जहाज पर 19 चीनी कर्मचारी सवार हैं और इसे अपनी पहली यात्रा के 14 दिन बाद यहां लंगर डालने की अनुमति दी गई थी। इसके बाद बंदरगाह के चिकित्सा अधिकारी और सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ एवं बंदरगाह के उप स्वास्थ्य अधिकारी ने इस पर जाकर सभी कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की। इसमें कहा गया है कि दो कर्मचारियों को हल्का बुखार था और सांस लेने में कुछ दिक्कतें थी। इन्हीं वजहों से इन दो लोगों को अलग रखा गया। जहाज को भी तट से काफी दूर रखा गया था। इन सभी के रक्त  नमूनों को बहुत ही सावधानी से एकत्र किया गया  था, इन्हें पूरी सावधानी के साथ किंग्स इंस्टीट्यूट आफ प्रिवेंटिव मेडिसिन, गुंडी भेजा गया। इन परिणामों को प्राप्त करने के बाद ही बंदरगाह अधिकारी और स्वास्थ्य अधिकारी उपयुक्त चिकित्सा मानकों के अनुसार कड़े उपायों पर विचार करेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »