हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के शमसाबाद में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआईए) पर बुधवार को एक महिला यात्री से 11 लाख रुयपे कीमत के 233 ग्राम सोना बरामद किया गया। सीमा शुल्क सूत्रों ने कहा, ‘‘ दुबई से हैदराबाद पहुंची महिला यात्री से गहना और बिस्किट के रूप में सोना बरामद किया गया।’’ महिला यात्री ने अपने अपने वस्त्र और जूते में सोने को छिपाया था। महिला यात्री बरामद सोने के संबंध में कोई वैद्य दस्तावेज नहीं पेश कर सकी है। मामले की जांच की जा रही है।