18 Apr 2024, 13:03:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अज्ञात लुटेरों ने दंपति से नगदी आदि लूटे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2020 1:04PM | Updated Date: Feb 19 2020 1:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के असवार थाना क्षेत्र में अज्ञात लुटेरों ने बाइक सवार एक दंपति से नगदी और अन्य सामान लूट लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल देर शाम की बरहा मार्ग पर हुयी इस घटना के आरोपियों को तलाशने के प्रयास जारी है। सूत्रों ने शिकायत के हवाले से कहा कि विजय यादव नाम का व्यक्ति पत्नी बेबी यादव के साथ मोटरसाइकल से पिछोर से लहार जा रहा था। 

साथ में उनका एक 6 साल का बच्चा भी था। रास्ते में अचानक एक बाइक उनकी बाइक के आगे आकर रुकी और उन्होंने हथियारों की धौंस दिखाकर नगदी और मोबाइल फोन आदि लूट लिए। सूत्रों ने बताया कि कल देर रात इस मामले में शिकायत दर्ज की गयी है और अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »