23 Apr 2024, 14:56:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

फर्यूडेनबर्ग समूह की पंजाब में 400 करोड़ रुपए का निवेश करने की पेशकश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2020 12:48AM | Updated Date: Feb 19 2020 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। जर्मनी के फर्यूडेनबर्ग समूह ने पंजाब में ऑटोमोटिव क्षेत्र में लगभग 400 करोड़ रूपये का निवेश करने की पेशकश की है। समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उलरिक केर्बर ने आज यहां राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ मुलाकात कर निवेश सम्बंधी प्रस्ताव पर चर्चा की।
 
इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें इस सम्बंध में पूरा सहयोग और समर्थन देने का आश्वासन दिया। केर्बर ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका समूह अपने प्रस्तावित प्रोजैक्ट के लिए उचित जगह की पहचान करने के लिए इन्वैस्ट पंजाब विभाग के साथ निरंतर सम्पर्क में है तथा इसे जल्द ही अंतिम रूप दिया जायेगा।
 
उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि फर्यूडेनबर्ग समूह की 19 देशों में मौजूदगी है तथा इसका ऑटोमोटिव बाजार पर 18 प्रतिशत हिस्सा है। ऑडी, बी.एम.डब्ल्यू, मर्सडीजÞ और वोलवो जैसी बड़ी कम्पनियां इसकी ग्राहक हैं। कैप्टन सिंह ने केर्बर की ओर से निवेश के प्रस्ताव का स्वागत करते हुये कहा कि इससे जहां राज्य में औद्योगिकीकरण की रफ्तार तेज होगी वहीं रोजगार के नये अवसर भी पैदा होंगे।
 
उन्होंने बताया कि उनकी सरकार की निवेश समर्थक नीतियों की बदौलत राज्य में मार्च 2017 से लेकर अब तक लगभग 60,000 करोड़ रुपए निवेश हो चुका है। उल्लेखनीय है कि जर्मनी मूल के फर्यूडेनबर्ग समूह की वैश्विक मौजूदगी है और यह मोबिलिटी, ऊर्जा, रसायन, कपड़ा, घरों में इस्तेमाल होने वाले उत्पादों जैसे कई क्षेत्रों में काम करता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »