19 Apr 2024, 11:22:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

धार्मिक उपदेशक इंदूरिकर ने अपने विवादास्पद बयान पर माफी मांगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2020 7:36PM | Updated Date: Feb 18 2020 7:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। मराठी धार्मिक उपदेशक निवृत्ति महाराज देशमुख उर्फ इंदूरिकर ने हाल ही में बालिकाओं  के जन्म के संबंध में दिये गये विवादास्पद बयान के लिए मंगलवार को माफी मांगी। अहमदनगर में धर्मोपदेश देते समय इंदूरिकर ने कहा था कि सम तारीख पर पत्नी के साथ संबंध बनाने से पुत्र और विषम तारीख पर संबंध बनाने से लड़की का जन्म होता है। महाराष्ट्र अंधश्रृद्धा निर्मूलन समिति ने उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि उनकी टिप्पणी लड़के और  लड़कियों में भेद करता है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि वह पिछले 26 साल से कीर्तन कर रहे हैं और यदि उनकी बात से किसी को तकलीफ पहुंची है तो वह क्षमा मांगते हैं। महाराष्ट्र के जल संसाधन राज्य मंत्री ओमप्रकाश बाबाराव काडू ने सोमवार को स्पष्ट किया था कि राज्य सरकार उनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं करेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »